फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन से संगत को किया निहाल

सिखों के चौथे गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व शनिवार को धूमधाम व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन ने मोतीझील में इसे गुरमत समागम के रूप में मनाया। इसमें दिल्ली से आए जगजीत सिंह बबीहा ने गुरू रामदास रखना गरीब की लाज करना ना मोहताज...शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कानपुर से 32 स्त्री सत्संग जत्था के ओर से रेहरास साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद भक्तो ने गुरु का अटूट लंगर छका, जो देर रात तक चलता रहा। मोतीझील मैदान में सबसे पहले पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। फिर लखनऊ से आए हुए गगनदीप सिंह ने धन-धन रामदास गुरु जिन सीरिया तिन्हें सवारिया, पूरी होई करामात आप सिर जन हारे धारेया... से संगत को निहाल किया। वहीं, कवलजीत सिंह चंबे वाले ने रामदास सर हाथ धरंयो शब्द गायन करके संगत को निहाल किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें