बिठूर में गंगा का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यह नजारा बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट के सामने गंगा के रूप का है। सामने ब्रह्मावर्ट घाट पर ब्रह्माखूटी मंदिर है, जिसकी खूटी डूब चुकी है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कटरी के किसानों की बेचैनी बढ़ी हुई है। अगर इसी तरीके से गंगा के पानी में वृद्धि होती रही तो कटरी इलाके में बाढ़ के हालात बनने शुरू हो जाएंगे।