बुधवार को बिठूर के ब्रह्मावर्त घाट पर गोपाष्टमी के अवसर पर गंगा आरती और पूजन किया गया। मां गंगा का फल, दूध और मिठाई से पूजन किया गया। यहां प्रमुख रूप से शिवदीन द्विवेदी, तीर्थ पुरोहित आशुतोष द्विवेदी, मनोजानंद महाराज, पंनकी महंत जितेंद्रदास, पुस्कर शुक्ला, जया शुक्ला, बिंदु सिंह आदि मौजूद रहे।