पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी के पौत्र अशोक विद्यार्थी व प्रपौत्र आशीष को खलासी लाइन स्थित आवास पर सम्मानित किया गया। कानपुर प्रेस क्लब की ओर से सोमवार को सम्मान पाकर 88 वर्षीय अशोक भावुक हो गए। प्रेस क्लब के अध्यक्ष सरस बाजपेई व महामंत्री शैलेश अवस्थी के साथ पदाधिकारी और पत्रकार अशोक विद्यार्थी के आवास पर पहुंचे। उन्हें और उनके पुत्र आशीष को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। रुंधे गले से उन्होंने कहा कि पहली बार किसी संस्था ने उन्हें घर आकर याद किया। अशोक ने गणेश शंकर विद्यार्थी को याद करते हुए बताया कि उन्होंने भाईचारे के लिए बलिदान दिया था। सरकारों ने उनके कद के मुताबिक कुछ नहीं किया। यहां पर उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू, मोहित दुबे, गगन, मयूर, अभिषेक मिश्र, आलोक पांडे, रोहित निगम, कौस्तुभ मिश्र आदि रहे।