फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गणेश महोत्सव के पांचवें दिन कानपुर में हुए विभिन्न आयोजन, कई जगह भक्तों ने बप्पा को दी विदाई

शिखा पांडेय Updated Thu, 12 Sep 2024 12:07 AM IST

गणेश महोत्सव के पांचवें दिन घरों और पंडालों में भगवान गजानन की आराधना कर मोदक का भोग लगाया गया। बुधवार को बारिश के बावजूद पंडालों में लोग पहुंचे। आरती के बाद जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वहीं, कई जगह बप्पा को विदाई दी गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना... का उद्घोष गूंजता रहा। जूही लाल कॉलोनी के सद्भावना पार्क स्थित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर प्रांगण में सद्भावना कमेटी की ओर से 14वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां महाआरती के बाद भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। भंडारा भी हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें