फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गले में च्युइंग गम चिपकने से मासूम की तड़प कर मौत

बर्रा जरौली फेस-1 में रहने वाले राहुल कश्यप के पांच साल के बेटे अन्वित के गले में च्युइंग गम चिपकने से मौत हो गई। अन्वित ने रविवार शाम मोहल्ले की एक दुकान से च्युइंग गम खरीदकर खाया था। खाने के बाद बच्चे के गले में फंस गई और फिर उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते ही मां सोनालिका ने उसे पानी पिलाया तो कुछ देर के लिए बच्चे को राहत जरूर मिली लेकिन फिर सांस लेने में और तकलीफ होने लगी। इसके बाद माता-पिता अन्वित को पास के निजी अस्पताल और वहां से इलाज न मिलने पर दूसरे अस्पताल ले गए। इस दौरान मासूम करीब 3 घंटे तक तड़पता रहा। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें