ऑल इंडिया शिया युवा यूनिट की ओर से हाजी मुंसिफ अली रिजवी की याद में बड़ी कर्बला नवाबगंज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां बीपी, शुगर और सांस संबंधी बीमारी की जांचें की गईं। अधिकतर रोगी बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, पेट संबंधी समस्याओं के मिले। डॉ. जुल्फिकार अली रिजवी, डॉ. महेश चंद्रा, डॉ. एजाज महबूब, डॉ. अयाज हैदर रिजवी, डॉ. सानिया रिजवी, डॉ. मो. अहमद और डॉ. आफताब सिद्दीकी ने रोगियों को परामर्श देने के साथ ही निशुल्क दवाइयां भी दीं। यहां पर साबिर कलीम, हाजी कबीर जैदी, आरिफ अब्बास रिजवी, एहसान हुसैन, खुर्शीद, मो. कामरान, अल्तमश, सैय्यद फुरकान, हैदर रजा आदि रहे।