फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साले की रेकी पर चार बदमाशों ने शिक्षक के घर की थी लूटपाट, गिरफ्तार

चकेरी के श्यामनगर सी ब्लाॅक में शिक्षक शरदचंद्र त्रिपाठी के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात उन्हीं के रिश्ते में लगने वाले साले मंगलवा विहार-दो निवासी मोनू उर्फ प्रशांत शुक्ला की रेकी पर की गई थी। पुलिस ने बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात के वक्त मोनू समेत दो बदमाश घर के बाहर से निगरानी कर रहे थे जबकि तीन बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर वारदात अंजाम दी। पुलिस जल्द ही अन्य चार बदमाशों खपरामोहाल निवासी रफीक, उन्नाव निवासी शफीक, शारदानगर निवासी विजय और चकेरी शिवकटरा निवासी कमल को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। श्यामनगर सी-ब्लॉक निवासी शरदचंद्र त्रिपाठी के घर में बीते सोमवार को घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनकी पत्नी रचना व बेटे देवांश को बंधक बना लिया था। तमंचे और चाकू के बल पर छह लाख की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीसरे दिन शिक्षक के घर की रेकी करने वाले रिश्तेदार प्रशांत उर्फ मोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित शरद के मुताबिक मोनू घर के कार्यक्रमों में आता-जाता था। बीते दो माह पहले वह मलमास के पुए देने आया था। पुलिस का मानना है कि मोनू ने उसी दिन कमरों में जाकर रेकी कर ली थी। मोनू अपनी खुद की एक बस रामादेवी से मंधना के लिए चलाता था। नशे और जुए का लती है। जुए का कर्ज और बस की किस्त देने के लिए उसने वारदात की साजिश रचने की बात कबूली है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपने वारदात में शामिल साथी रफीक, शफीक, विजय और कमल का नाम बताया। पुलिस के अनुसार मोनू बाइक चोरी के एक मामले में जेल में था तभी उसकी मुलाकात रफीक से हुई थी। रफीक हिस्ट्रीशीटर है। शफीक समेत अन्य पर भी लूट, चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें