फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर ने टीएसएच में क्रिकेटरों को दिया प्रशिक्षण

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने गुरुवार को आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में उभरते क्रिकेटरों को खेल की बारीकियां सिखाई। उन्होंने तकनीक, मानसिकता और अनुशासन पर फोकस करने की सीख दी। चावला ने कहा कि कानपुर के खिलाड़ियों में खेल के प्रति जुनून और काबिलियत दिखाई देती है, जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और मेहनत की। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर खिलाड़ियों को एक नई दृष्टि और व्यावसायिक प्रदर्शन देते हैं, जिससे वह आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बताया कि मैदान पर समय बिताना, खेल को समझना और हर छोटी तकनीकी गलती पर काम करना ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें