फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर आए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, जहां-जहां काफिला पहुंचा, रोक दिया गया ट्रैफिक

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार काे चार दिन की यात्रा पर महानगर पहुंचे। वह दिल्ली से करीब 2:15 बजे में चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे। करीब 2:28 मिनट पर वह एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए निकल गए। इस दौरान उन्होंने वहां पर उनका स्वागत करने के लिए खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सर्किट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दाैरान शहर के विकास पर चर्चा हुई। पूर्व राष्ट्रपति ने डीएम से महानगर में विकास योजनाओं और अन्य कार्याें के बारे में पूछा। सोमवार को वह अपने पूर्व परिचित कैंट निवासी व शहर के बड़े व्यवसायी कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘मुुन्ना बाबू’ से मिलने उनके घर जाएंगे। इसके अलावा वे कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। चकेरी एयरपाेर्ट से वे कार से रामादेवी चौराहे, कृष्णानगर, पीएसी मोड़, टाटमिल चौराहे से होकर निकले। इस दाैरान जहां-जहां उनका काफिला पहुंचा, उससे कुछ देर पहले से ही ट्रैफिक को रोक दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें