फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या को पहचान दिलाने में मददगार पूर्व सभासद गिरफ्तार

गंगाघाट कोतवाली पुलिस ने रोहिंग्या को पहचान दिलाने में मददगार पूर्व सभासद मो. शहजादे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर मो. साहिल का आधार कार्ड बनवाने में सहयोग करने का आरोप है। रोहिंग्या को कानपुर कमिश्नरी की कोतवाली पुलिस ने बड़े चौराहे से ऑटो के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास भारतीय नागरिकता के कोई दस्तावेज नहीं मिले थे। रविवार को गंगाघाट पुलिस मो. साहिल की पत्नी अजीदा, उसकी बहन सिनवारा व छोटे भाई की पत्नी नूरकायदा को जेल भेज चुकी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रोहिंग्या मो. साहिल का आधार कार्ड बनवाने में वार्ड नंबर-नौ मनोहर नगर के पूर्व सभासद मो. शहजादे ने मदद की थी। वह रोहिंग्या के परिवार का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनवाने में भी सहयोग कर रहा था। सोमवार को पूर्व सभासद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मो. साहिल के पिता याहियां, मां रोहिमा, छोटे भाई अनवर, हबीबउल्ला, असमत, बहनोई जुनैद के बारे में भी जांच चल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें