फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना 'दिल' के धड़क रहा जामुन का पेड़ , बरसों से अंदर से पूरा खोखला, फिर भी हर साल देता है मीठे फल

विज्ञान कहता है कि किसी भी पेड़ को जीवित रहने के लिए उसके तने का मजबूत होना और आंतरिक ऊतकों का सुरक्षित होना जरूरी है। लेकिन प्रकृति के नियमों को चुनौती देता एक 'चमत्कारी जामुन' इन दिनों कौतूहल का विषय बना हुआ है। मङेपुर मार्ग किनारे जामुन के पेड़ का मुख्य तना बीच से पूरी तरह खोखला हो चुका है। पेड़ के अंदर इतनी जगह है कि एक युवक उसमें आसानी से खड़ा हो सकता है। सालों से दीमक और समय की मार ने इसके भीतरी हिस्से को खत्म कर दिया है, लेकिन यह पेड़ आज भी चट्टान की तरह मजबूती से खड़ा है। समय आने पर इसमें फल भी लगते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें