फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए 61 लीटर गंगाजल के साथ पैदल यात्रा

हरियाणा के पानीपत निवासी कमल आर्य ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ एक विशेष कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस के लिए रवाना हुए हैं। सोमवार को उनकी यात्रा कानपुर जिले के सरसौल कस्बे में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कमल आर्य ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे इसी संकल्प के साथ कई यात्राएं निकाल चुके हैं और इस बार उनके साथ 15 सदस्यों की टीम भी पूरे मार्ग में शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवरात्रि तक वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर गंगाजल अर्पित करेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की कामना करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह श्रद्धालु इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें