फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वैन में रसोई गैस सिलिंडर से रिफलिंग करते समय आग लगी

रामनगर में सिंधी भट्ठा के पास बुधवार शाम मकान के बरामदे में खड़ी वैन में रसोई गैस सिलिंडर से रिफलिंग करते समय आग लग गई। कार मालिक गंभीर रूप से झुलस गया। इधर आग बरामदे से सटे कमरे में पहुंच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ऊपरी मंजिल पर फंसे पांच लोगों को पड़ोसी की छत के रास्ते सुरक्षित निकाला। मोहल्ले के लोगों ने सबमर्सिबल पंप से पानी की बौछार कर एक घंटे में आग काबू की। रामनगर निवासी शनि यादव (32) निजी वैन चलाते हैं। बुधवार शाम 7 बजे घर के बारामदे में वैन में वह घरेलू सिलिंडर से गैस भर रहे थे। तभी धमाके के साथ सिलिंडर में आग लग गई। इससे वैन धूं-धूंकर जलने लगी। लपटों से शनि बुरी तरह से झुलस गया। लोगों ने उसे निजी अस्पताल भेजा। इधर आग की लपटें बरामदे से सटे कमरे में पहुंच गई। वहां रखा गृहस्थी का सामान आदि जल गया। ऊपरी मंजिल पर परिवार के पांच सदस्य फंस गए और चीखने लगे। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें