फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रसूलाबाद में ऑटो-लोडर भिड़ंत में पिता-पुत्री की मौत, शादी समारोह में काम पर जाते समय हादसा

कानपुर-रसूलाबाद मार्ग पर कहिंजरी विद्युत उपकेंद्र के पास शनिवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह में साफ-सफाई कार्य के लिए जा रहे परिवार का ऑटो तेज रफ्तार लोडर से टकरा गया। कहिंजरी निवासी सोनम ने बताया कि उनका परिवार गेस्ट हाउस और समारोह स्थलों पर साफ-सफाई का कार्य करता है। शनिवार शाम पति दीपू, बेटियां गहना और नैना के साथ वह ऑटो से गेस्ट हाउस जा रहे थे। ऑटो में पहले से अन्य सवारियां भी मौजूद थीं। गेस्ट हाउस से करीब 100 मीटर पहले सामने से आए तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार सभी 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दीपू और उनकी पुत्री नैना को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें