फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नरवल तहसील में मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कानपुर जिलाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों किसान नरवल तहसील पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अशीष पटेल को सौंपा। इस मौके पर राधेश्याम मौर्य ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान अब केवल ठोस कानूनी और नीतिगत फैसलों से ही संभव है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी फसलों के लिए एमएसपी सीटू प्लस पचास प्रतिशत गांरटीड खरीद का कानून संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में तुरंत पारित किया जाए। किसानों और कृषि मजदूरों के लिए ऋण माफी योजना घोषित की जाए बिजली बिल 2025 वापस लिया जाए और बिजली का निजीकरण रोका जाए। भीषण बाढ़ और भूस्खलनों को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए सहित अन्य मांगे शामिल रही। इस दौरान किसान नेता सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें