भीतरगांव इलाके में सोमवार को 48 घंटे लगातार मौसम साफ होने पर किसान ने अपनी फसलों पर कीटनाशक का छिड़काव करना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश होने पर फसलों में कीटों का प्रकोप बढ़ गया। जिससे फसलों को बचाने के लिए कीटनाशक का उपयोग करना शुरू कर दिया है। राजकीय बीज भंडार प्रभारी शिवम उमराव ने किसानों को सलाह दी है कि वे कीटनाशकों का उपयोग करते समय उचित सुरक्षा उपाय और सावधानी बरतें।