फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश में किसान का घर गिरा, तीन बच्चे घायल

शिवराजपुर में रविवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण शिवराजपुर ब्लॉक के सुघरदेवा गांव में एक कच्चा मकान गिर जाने से तीन बच्चे दबकर घायल हो गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला।  ब्लॉक के सुघरदेवा में कुंवर बहादुर सिंह पुत्र शिव शंकर का कच्चा मकान रात करीब 12 बजे गिर गया। जिसमें तीन बच्चे दब गए। बच्चों के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाला। जिसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया | इस मामले में बीडीओ बलराम सिंह का कहना है पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें