फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनव का तिरंगे में लिपटा शव देख बिलख पड़े परिजन, मचा कोहराम

महाराष्ट्र के पुणे के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में शुक्रवार नियमित शारीरिक परीक्षण (पीटी) के दौरान नेहरू नगर निवासी अभिनव बाजपेयी (17) की मौत हो गई थी। रविवार को तड़के 4:50 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से सेना के ट्रक से तिरंगा में लिपटा अभिनव का शव घर पहुंचा। शव देखते ही घर वाले बिलख पड़े। माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे थे। अंतिम दर्शन के बाद शव मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया। वहां सेना के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार कराया। नेहरू नगर स्थित घर पर अभिनव का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल था। सेना के जवानों ने सभी को संभाला। इसके बाद सुबह 8:15 बजे शव सेना के ट्रक से राजधानी मार्ग होते हुए मिश्रा कॉलोनी पक्का घाट ले जाया गया। घाट पर सबसे पहले अभिनव के पिता प्रदीप बाजपेयी ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुणे से आए मेजर विश्वास शर्मा, राजपूताना रायफल से मेजर राजीव कुमार समेत अन्य ने श्रद्धांजलि दी। राजपूताना रायफल के कैडेटों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप पांडेय, गोल्डी गुप्ता, अभिनव के चाचा अजीत बाजपेयी व विशाल बाजपेयी के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें