फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर के परिजनों ने मुआवजे के लिए किया हंगामा, मलबा गिरने पर दबने के कारण हुई थी मौत

आर्यनगर में पुरानी बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार से पहले हंगामा किया। वह लोग 25 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर परिजन भैरोघाट से शव वापस ले जाने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोंकझोक हुई। गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराया। बता दें, स्वरूपनगर निवासी अनिल गुप्ता की आर्यनगर स्थित पुरानी बिल्डिंग को तोड़ने के दौरान पुराना कानपुर रानी का बगीचा निवासी मजदूर नीरज कुमार (38) पर पिलर गिर गयाा था। सहकर्मी उसे हैलट ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें