राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी का दो सप्ताह पहले स्वास्थ्य महानिदेशक ने निरीक्षण कर मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। न्यू सीएचसी के भवन की दीवारें चटकी है, जगह-जगह दरारें पड़ी हैं। छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। फर्श भी जगह-जगह टूटी है, ऐसे में मरीजों के साथ स्टाफ को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। अस्पताल के मेन गेट की छत का प्लास्टर लटक रहा है। बीते दिनों स्वास्थ्य महानिदेशक पवन सिंह ने निरीक्षण कर एसीएमओ हरीनंदन सिंह को अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए थे। न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि अस्पताल की खामियों की सूची बनाकर जिला मुख्यालय को भेजी जा चुकी है।