राजधानी मार्ग स्थित न्यू पीएचसी में डॉक्टर अक्सर देर से पहुंच रहे। मंगलवार सुबह 10:30 बजे राह चलते एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पीएचसी पहुंचा, लेकिन डॉक्टर के न होने के कारण इलाज नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन मरीज को लेकर कानपुर चले गए। कानपुर चमनगंज निवासी हफीजुररहमान (60)नेहरू बाग मगवारा स्थित एक फैक्टरी में काम करते है। मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे तभी राजधानी मार्ग पर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह वहीं उतर गए और परिजनों को जानकारी दी। निकट अस्पताल दिखा तो अंदर पहंचे। तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल में 11 बजे तक कोई डॉक्टर नहीं था। हालत बिगड़ने पर वह कानपुर कार्डियोलॉजी लेकर गए। वहीं, न्यू पीएचसी प्रभारी डॉ. जेश चंद्रा भी देरी से पहुंचे, बताया कि जाम के कारण उन्हें देरी हुईं।