कानपुर के एकता हत्याकांड में आरोपी जिम ट्रेनर विमल सोनी को जेल से कस्टडी रिमांड के लिए लाया गया है। मंगलवार को प्रभारी सीजेएम आशीष कुमार सिंह ने 48 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार कर लिया था। बुधवार सुबह उसे जेल से निकालकर विवेचक के सुपुर्द किया गया है।