फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गर्मी का मजदूरों में दिखने लगा असर, 12 दिनों में पड़े 574 चैनल स्लीपर

रेल गंगापुल के अप रेल लाइन पर कानपुर छोर से एचबीम टाइप चैनल स्लीपर डाले जाने का कार्य 20 मार्च से हो रहा है। 12 दिनों में 574 चैनल स्लीपर डाले जा चुके हैं। रेलवे को 42 दिनों में काम खत्म करना है। अब 30 दिन बचे हैं और 1136 चैनल स्लीपर और डाले जाने है। हालांकि गर्मी के कारण कार्य लगातार अब मंद पड़ रहा है। वहीं, इस कार्य की वजह से एक सैकड़ा से अधिक ट्रेनों का आवागमन बंद है। इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। सोमवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक 50 चैनल स्लीपर डाले गए, जबकि पिछले तीन दिनों में शुक्रवार को 32, शनिवार को 47 और रविवार को 30 चैनल स्लीपर डाले गए थे। इन दिनों की अपेक्षा सोमवार को तेजी से हुआ। बीते दिनों रेलवे अधिकारियों ने रोजाना 50 से 55 चैनल स्लीपर डाले जाने के निर्देश दिए थे। मजदूरों का कहना है कि गर्मी अधिक बढ़ती जा रही है। पीने और खाने को लेकर दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन दिक्कतें जस की तस है। यदि शिकायत करने की बात कही जाती है तो कार्य से बाहर निकाल दिए जाने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें