फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साढ़-GT रोड पर उड़ती धूल से किसान और राहगीर बेहाल, निर्माण कार्य ने बढ़ाई मुश्किलें

कानपुर जीटी रोड से साढ़ डिफेंस कॉरिडोर तक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क इन दिनों स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पूरे मार्ग पर उड़ती धूल ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वाहनों के गुजरते ही सड़क पर मिट्टी का भारी गुबार उठता है, जिससे कुछ समय के लिए दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रही कंपनी की ओर से धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी के छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसी वजह से सड़क पर हर समय धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास के खेतों और घरों पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें