फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर आमने-सामने भिड़े डंपर, एक चालक केबिन में फंसा, रेफर

घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर मोड़ पर बुधवार को कानपुर–सागर हाईवे पर दो डंपर आमने-सामने भिड़ गए। जिससे एक डंपर का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने चालक को निकालकर घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने गंभीर हालत में उर्सला रेफर कर दिया। वहीं डंपरों का मोबिल ऑयल हाईवे पर फैल गया। जिससे कई दो पहिया वाहन फिसलकर गिर पड़े। नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी रवि (35) ने बताया कि वह डंपर लेकर कानपुर से वापस लौट रहा था, तभी घाटमपुर थाना क्षेत्र कानपुर सागर हाईवे पर स्थित टेनापुर मोड़ के पास सामने से आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को निकालकर घाटमपुर सीएचसी भेजा, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने दोनों वाहनों को किनारे कराया। वहीं क्षतिग्रस्त डंपर का मोबिल ऑयल सड़क पर फैलने से गुजर रहे कई बाइक सवार फिसलकर हाइवे पर गिर पड़े। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें