भीतरगांव कस्बे के खदरी मोड़ पर रविवार देर रात नशे में धुत एक कार सवार ने सड़क किनारे खड़े एक छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र हवा में उछलकर दूर जा गिरा। भीतरगांव पुलिस ने घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस के जरिए भीतरगांव अस्पताल पहुंचाया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल युवक हमीरपुर के मौदहा कस्बे का रहने वाला है। अपनी मां के साथ ननिहाल बेहटा बुजुर्ग आया था।