फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में नशेबाजी में दबंगों ने किया पथराव, वीडियो वायरल

कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में एक्सप्रेस रोड पर शुक्रवार देर रात दबंगों ने क्षेत्र में जमकर ईंट-पत्थर चलाए। वहां से गुजर रहे लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। करीब एक घंटे तक आरोपी हंगामा करते रहे। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। शनिवार को सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो गया। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि रोजाना दबंग उत्पात मचाते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। कलक्टरगंज थाना प्रभारी ललित कुमार के अनुसार वायरल वीडियो से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें