आईटीआई परिसर में आयोजित दिव्यांग मेले का बुधवार को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। डीएम ने दिव्यांगजनों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और रोजगार संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की जाएं। अधिकारियों ने मेले की व्यवस्था और प्रतिभागियों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी डीएम को दी।