सावन का महीना शुक्रवार से शुरू हो गया। डीएम और एसपी ने जाजमऊ के चंदन घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए। एडीएम, एसडीएम और सीओ ने नगर के गंगा नदी के अन्य घाटों का जायजा लिया। उधर, कांवड़ियों की सहायता के लिए नगर पालिका परिसर में कांवड़ सुविधा केंद्र बनाया गया। यहां कांवड़ियों को स्वास्थ्य, पेयजल और आराम करने की सुविधा मिलेगी।