फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नून नदी के जीर्णोद्धार के कार्यों का किया निरीक्षण

शिखा पांडेय Updated Sat, 17 May 2025 07:05 PM IST

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शिवराजपुर के सैलहा गांव में नून नदी जीर्णोद्धार के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और बेहतर काम करने के निर्देश दिए। नदी की सफाई का काम जोरों पर चल रहा है और लगभग साढ़े आठ किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान 11747 मानव दिवस सृजित किए गए और 29 लाख रुपये का भुगतान श्रमिकों को किया गया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक पी एन दीक्षित, खंड विकास अधिकारी बलराम सिंह, पंचायत सचिव दीपा शुक्ला, ग्राम प्रधान सुरभी सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे काम की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और इसे समय से पूरा करने का प्रयास करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें