चौबेपुर स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के 120 विद्यालयों के 435 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच, धैर्य, एकाग्रता और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का उत्कृष्ट परिचय दिया। प्रत्येक दौर में प्रतिभागियों ने सूझबूझ और सटीक चालों के दम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबले बेहद रोचक रहे।