नरवल थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर बाइक सवार दो युवकों के कब्जे से आठ प्लास्टिक की बोतलों में भरी करीब 15 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवती प्रसाद उर्फ बबलू दुबे, निवासी फुफवार राजथोक, और राजेश कुमार, निवासी बौसर, थाना महाराजपुर के रूप में हुई है।