अरौल थाना क्षेत्र पालिया बुर्जुग गांव में पीडीए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सपा से जुड़े कुछ पदाधिकारियों द्वारा किया गया था। कबड्डी के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के मध्य कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। थानाध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।