फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष पर श्री नंदेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

नरवल तहसील के हाथीगांव स्थित प्राचीन श्री नंदेश्वर धाम में गुरुवार को नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों वर्षों पुराने इस मंदिर में स्थापित स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए गांव सहित आसपास और दूरदराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। कड़ाके की ठंड भी भक्तों की आस्था को रोक नहीं सकी। सुबह से ही मंदिर परिसर में घंटा घड़ियालों की गूंज और बम बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। परिवार सहित पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें