फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौतपा की तपिश में भी कुड़नी हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को भीतरगांव ब्लॉक के कुड़नी गांव स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नौतपा की भीषण गर्मी और लू भरी दोपहर भी श्रद्धालुओं के उत्साह को नहीं डिगा सकी। मंगलवार तड़के मंगला आरती के साथ ही मंदिर में दर्शन शुरू हो गए। सुबह होते-होते मंदिर परिसर और आसपास की सड़कों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्त घंटों लाइन में खड़े होकर बजरंगबली के दर्शन का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” और “बजरंगबली की जय” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु परिवार सहित मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भीषण गर्मी के चलते मंदिर परिसर में पानी और छाया की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। स्थानीय स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें