फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बर्रा के परस गार्डन में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन शुरू, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले सोमवार पर बर्रा बाईपास स्थित परस गार्डन में श्री अमरनाथ बाबा बर्फानी सेवा समिति की ओर से बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन शुरू हुए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खोले गए। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु परस गार्डन पहुंचे और बर्फ से बने शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन, जलाभिषेक और कतार व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल पर स्वयंसेवक पूरे समय श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे रहे। सावन माह के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें