डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन, प्रभागीय वन अधिकारी दिव्या व सीएमओ डाॅ. हरिदत्त नेमी ने संयुक्त रूप से गुरुवार को नवीन सभागार में देवालय पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. राजेश बाजपेई ने तैयार की है। इसमें जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व प्राचीन 150 मंदिरों का महत्व पढ़ने को मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि देवालय जिले के प्राचीन मंदिरों, धार्मिक स्थलों, उनसे जुड़ी किंवदंतियों, पौराणिक कथाओं व सांस्कृतिक धरोहरों को चित्रात्मक रूप में अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। लेखक डाॅ. राजेश बाजपेई ने बताया कि देवालय पढ़ने से आपको सभी धार्मिक स्थलों की जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर संतोष चंद्र बाजपेई, बृजेश बाजपेई, अनिल साहू, शरद कक्कड़ उपस्थित रहे।