फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर

इजराइल- ईरान युद्ध का असर रसोई गैस तक पहुंचने लगा है। रसोई गैस की किल्लत शुरू होने से एजेंसियों पर लंबी लाइन लग रही है। हाल यह है कि घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा और लोग खाली हाथ निराश होकर लौट रहे हैं। वहीं, कामर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति बंद होने से होटल-रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों की समस्या बढ़ गई है। नगर में राजधानी मार्ग पर भारत और इंडेन की दो गैस एजेंसियां हैं। यहां सुबह से ही इन दिनों गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑन लाइन बुकिंग के बाद भी सिलिंडर घर पर मुश्किल से पहुंच रहे है। जबकि गैस एजेंसियों में घंटों लाइन में लगने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को वापस जाना पड़ रहा है। गैस संचालक लोड न होने की बात कह रहे है। भारत गैस संचालक प्रमोद त्रिवेदी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का लोड कम कर दिया गया है, जिससे दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। हालांकि कोशिश की जा रही है कि सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाए। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के बाहर बुधवार को भीड़ लगी रही। यहां गैस लेने के लिए खड़े उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी के कार्यालय का शटर बंद रहा, जिससे उपभोक्ताओं को भटकना पड़ा। ऑन लाइन बुकिंग भी नहीं की जा रही है। कामर्शियल सिलिडंर की आपूर्ति दो दिनों से पूरी तरह से बंद कर दिए जाने से होटल-रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें