फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कल्याणपुर बगिया क्राॅसिंग-केसा चौराहा मार्ग का निर्माण जल्द कराने की मांग को लेकर सपाइयों का धरना

शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jan 2025 10:58 PM IST

सीएम ग्रिड योजना के तहत कल्याणपुर बगिया क्राॅसिंग-केसा चौराहा रोड का निर्माण कार्य पिछले महीने शुरू हो चुका है। अब इसी सड़क को बनवाने के लिए रविवार को सपाइयों ने पूर्व विधायक सतीश निगम के नेतृत्व में आवास-विकास परिषद कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कल्याणपुर एसीपी को ज्ञापन साैंपा। सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत कल्याणपुर बगिया क्राॅसिंग से केसा चौराहे तक 1100 मीटर लंबी सड़क नगर निगम बनवा रहा है। चार लेन की इस सड़क के दोनों तरफ यूटिलिटी डक्ट और बीच में डिवाइ़डर, सोलर लाइटें लगनी हैं। निर्माण लागत 12.96 करोड़ रुपये है। ठेकेदार कंपनी डेल्टा इरेक्टर ने पिछले महीने की 26 तारीख को केशवपुरम में इस मार्ग का निर्माण शुरू कराया। उस दिन खोदाई कराकर यूटिलिटी डक्ट का बेस बनवाने के लिए गिट्टी डाली गई। नगर निगम के अधिशासी अभियंता (प्रोजेक्ट) दिवाकर भास्कर ने बताया कि यह सड़क बन रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें