कानपुर में डफरिन अस्पताल के एसएनसीयू में फायर सिस्टम के नाम पर सिर्फ एक अग्निशमन यंत्र है। वहीं उर्सला अस्पताल में अगर आग लगी तो पानी मिलना मुश्किल है। फायर बॉक्स में वॉटर पाइप ही नहीं है। मुख्य पाइप में नोजल भी नहीं लगा। उर्सला में फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य अब पूरा नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था ने अस्पताल को फायर सेफ्टी सिस्टम हैंडओवर नहीं किया।