फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम टीम ने ठगी के मास्टरमाइंड को नागपुर से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाई

शिखा पांडेय Updated Tue, 08 Jul 2025 10:31 PM IST

नागपुर में नामी आइसक्रीम कंपनियों के कोल्ड स्टोरेज संचालक को साइबर क्राइम टीम ने एक करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी में गिरफ्तार किया है। उसके पास से एंडरॉयड और की-पैड के दो मोबाइल बरामद हुए हैं। एंडरॉयड मोबाइल में कई फर्जी अकाउंट खुलवाने के सुराग मिले हैं। पुलिस उसे ट्रांसजिट रिमांड पर शहर लाई थी, जहां से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। कैंट के नवशील अपार्टमेंट निवासी विनोद कुमार के फेसबुक अकाउंट पर शेयर मार्केट में निवेश का मैसेज आया। कुछ देर बाद आरोपियों ने उनको एक लिंक भेजा। उस पर क्लिक करते ही उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप जोड़ लिया गया। विनोद कुमार से 18 अप्रैल 2024 से 24 मई 2024 के बीच शेयर स्टॉक में 1.80 करोड़ रुपये जमा कराए गए। उन्हें ठगी का अहसास होने पर 20 जून 2024 को साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच की, जिसमें इसी वर्ष मार्च में चंद्रशेखर नत्थूजी भुजाड़े को गिरफ्तार किया गया था। उसके खाते में रुपये ट्रांसफर हुए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें