प्रसिद्ध रैप गायक तनिष्क सिंह पैराडॉक्स ने जेएमडी वर्ल्ड स्कूल के वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव "गूंज 2025" में अपने रैप गीतों से सबको खूब झुमाया। पैराडॉक्स ने चेक कर मुंडे तू एज चेक कर, जादूगर तू ऐसा जादूक, बबम बबम बम लहरी और करता दुआ तू हसती रहे जैसे रैप गाने गाकर सबको दीवाना बनाया। इसके पहले स्कूल के विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों पर नृत्य के जरिये पुराने बॉलीवुड और आज के बॉलीवुड के सफर को दिखाया। मुख्य अतिथि अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडेय ने सभी को जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन संजीव दीक्षित, निदेशक चाहत दीक्षित, प्रधानाचार्या मलिका अरोरा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।