छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स के विद्यार्थी विभाग प्रभारी डॉ. राज कुमार सिंह के नेतृत्व में बिठूर महोत्सव की तैयारियों में जुट गए हैं। छात्र रंगोली बनाने के साथ कार्यक्रम स्थल की सजावट में लगे हैं। कुछ विद्यार्थी नाना राव पेशवा, रानी लक्ष्मी बाई आदि की मूर्तियां और चित्र बना रहे हैं तो कुछ पार्क में लगे पेड़ों को सुंदर रूप में सजा रहे हैं। महोत्सव के उद्घाटन पर होने वाली चित्रकला प्रतियोगिता में विवि एवं विभिन्न कॉलेजों के लगभग 70 विद्यार्थी 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में कानपुर के योगदान एवं बिठूर महोत्सव को चित्रित करेंगे। मौके पर विभाग के शिक्षक डॉ. सचिव गौतम, डॉ. बप्पा माझी, डॉ. मिठाई लाल, डॉ. रणधीर सिंह, जीऊत बली यादव एवं तनीषा वधावन, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।