गंगा नदी में बुधवार को मगरमच्छ जैसे दिखने वाले जीव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं, वन विभाग का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं, जिला वन अधिकारी आरूषि ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं है। गुरुवार को वन विभाग की टीम पुल के आसपास के घाटों का निरीक्षण करने जाएगी।