नौबस्ता के बूढ़पुर मछरिया में शादी के 76 दिन बाद मंगलवार शाम नवदंपती ने एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने 17 जून को लव मैरिज की थी। पड़ोसियों की सूचना पाकर पहुंची को परिजनों ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी होने से इन्कार कर दिया। साथ ही पुलिस को वापस भेजने की कोशिश की। करीब तीन घंटे की मशक्कत और कुछ बुजुर्गों की दखल के बाद पुलिस और फाॅरेंसिक टीम घर के अंदर दाखिल हो सकी। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।