साढ़ थाना परिसर में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मी पूरी वर्दी में अनुशासन के साथ पंक्तिबद्ध खड़े दिखे। थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने सभी कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान हमें सौंपा गया था। यह केवल कानून की किताब नहीं बल्कि देश की आत्मा है, जो हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। लोगों में न्याय के प्रति विश्वास बना रहे, ऐसी भावना रखकर हम सब पुलिस कर्मियों की जनता की सेवा करें।