फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कैफे संचालक से रकम ट्रांसफर कराने वाले सिपाही को किया गया निलंबित

बिठूर के कैफे संचालक अभिषेक शर्मा से गूगल पे पर 34 हजार रुपये ट्रांसफर कराने वाले सिपाही सुमित कुमार को डीसीपी पश्चिम ने मंगलवार शाम निलंबित कर दिया। बिठूर पुलिस के अनुसार सिपाही के आईकार्ड से उसकी पहचान उजागर हुई। सिपाही 2019 बैच में भर्ती हुआ था। वह मूलरूप से जौनपुर के थाना कैलिया के ग्राम चसरी सलैया का रहने वाला है और पुलिस लाइन में तैनात है। उसने ग्राम पैगूपुर निवासी पीड़ित अभिषेक शर्मा से रकम खाते में ट्रांसफर कराने के बाद सुविधा शुल्क मांगने पर गोली मारने की धमकी दी थी। इसी पर पीड़ित ने बिठूर थाने में सिपाही समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी पश्चिम दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सिपाही पर कार्रवाई कर विभागीय जांच बैठा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें