फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने देश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, पाक के खिलाफ नारेबाजी

शिखा पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 12:00 AM IST

भारत-पाक के बीच तनाव के दौरान हुए हमले में शहीद देश के जवानों को सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिश्रा कालोनी गांधी चौक स्थल पर श्रद्धांजलि दी। कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बाद में पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत-पाक के बीच हुए तनाव में देश के कई सैनिक शहीद हुए, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पाक को सबक सिखाया गया है अभी और सिखाया जाएगा। आतंकवादियों का देश से नामो निशान मिटा दिया जाएगा। कांग्रेस इसके पक्षधर में है और हर तरीके से सरकार के साथ खड़ी है। इस दौरान मयंक बाजपेई, पुत्तीलाल वर्मा, रवि शंकर गुप्ता, जयपाल साहू, संजय सिंह, हनीफ, रामचंद्र, कमलेश तिवारी, राजरामा, पिंटू, महेश, रामकिशोर पाल व मुन्ना सोनी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें