फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम के स्वागत में भिड़ गए कांंग्रेसी

Shikha Pandey Updated Wed, 01 Jul 2026 07:09 PM IST

सिकंदरा के सूर्या ढाबा पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के स्वागत कार्यक्रम था। बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब वह सूर्या होटल पहुंचे। यहां पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबरीश सिंह गौर व पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश कटियार के समर्थक पहले से मौजूद थे। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहा सुनी हो गई। इसी बीच कुछ लोगों ने हाथापाई शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके बेटे पर महिला मोर्च की जिलाध्यक्ष व कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पर पुलिस जा पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसी बीच राष्ट्रीय महासचिव भी काफिला लेकर आगे बढ़ गए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोरमा संखवार ने पूर्व जिलाध्यक्ष व उनके बेटे व कुछ समर्थकों पर मारपीट करने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आदार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें